epaper annithisweek.in
Government promoting Ayurveda effectively: CM
Dharamshala - The state government is conserving and promoting the herbal wealth to make Himachal Pradesh as Herbal state of the country. This was stated by Chief Minister Virbhadra Singh during the State level “Samman Samaroh’ organized by Ayurveda Medical Officers Association here today at Tibetan Children Village (TCV) auditorium. He said Ayurveda, an indigenous Indian medicine system was being practiced since time immemorial and today it had registered strong presence in the modern medicinal science, Ayurvedic system of medicine had been well integrated into the National health care system paving the way for health rejuvenation and longevity, and in Himachal Pradesh the government had laid special emphasis to strengthen Ayurvedic system of medicine. He added that Rs. 203 crore were being spent for Ayurveda department during this fiscal.
Chief Minister said that Himachal was a treasure house of herbal and aromatic medicinal plants and herbs and the State was promoting the herbal wealth to provide a sustainable supply of raw material to the pharmaceutical industry. The herbal gardens at Jogindernagar in district Mandi, Neri in Hamirpur, Jangal Jhaelra in Bilaspur and Dhamrera in Shimla district were catering to the needs of the Ayurveda health institutions. He said for procurement of the essential medicinal herbs, the Government of India had sanctioned a sum of rupees Rs 202 lakh and about Rs.22 lakh for upgrading the Ayurveda institutions in the State besides sanctioning an amount of rupees 35 lakhs for ‘Arogya festivals’ in the State. A separate Ayurveda department was created in the year 1984 so as to propagate the Indian medicinal system throughout the state. Virbhadra Singh said besides two regional hospitals at Paprola and Shimla, as many as 1109 Ayurveda Health Centers were providing quality health services to the people of the State. The patients were also being treated through naturopathy and at present one nature care unit was functional at Oel in Una. Besides, three Ayurveda Pharmacies had been set up at Jogindernagar in Mandi, Majra in Sirmaur and Paprola in Kangra. “We are committed to strengthen the infrastructure of these pharmacies besides equipping them with the latest technology”, said the Chief Minister.
Dr. Y.P.S. Sharma, who played a pivotal role in promoting Ayurveda system of medicines, was honoured by the Chief Minister for his initiatives for promoting the ancient Ayurveda system not only in India but for pioneering a dialogue with the United States for tying up with India for adopting the Ayurveda system. Chief Minister also released a souvenir and a calendar on the occasion and assured to fulfill and consider all the demands in times to come. The association donated a cheque of Rs. 4.51 lakh to the Chief Minister towards the Chief Minister Relief Fund
Baddi – A cosmetic unit of Dabur Company was reduced to ashes in a devastating fire that broke out at its unit located in Manpura in Baddi industrial area today. The losses are estimated to the tune of Rs. 30 crore. The fire that is believed to have erupted because of short circuit spread so quickly that even eight fire tenders could not control the high rising flames. As a result, the entire plant, machinery, godown, material and other things were gutted in the fire. The fire that broke out early morning hours could be controlled after eight hours, said Nalagarh Fire Officer Khem Singh. Administrative Manager of the company Subhash Thakur said the cosmetic unit was completely gutted in the fire.
Every youth aspires to have a successful career to lead a secure life. However, gone are the days when children used to follow the direction of their parents to choose a particular field as their possible career option. With the advent of new technologies and innovations that have opened vast avenues as career options, youth are now more aware and clear about their future objectives. And Himachali girls are no exception as they are exploring options in fields that were earlier were not in the preference list of Himachalies whether it was joining police department, modelling, Bollywood, sports and other such fields. However, young Himachali girls have shown that they are no less than their counterparts of big cities when it comes to proving their dominance in any field. There are so many names that can motivate young Himachali girls to shine in any field. Interestingly, Himachal’s young ladies have performed outstandingly in sports and are now eyeing modelling field that can open doors for their entry into the tinsel town of Bollywood.
* Miss Dream Girl 2012 award
* Did many endorsements of various products
* Main female lead role in national award winning Bollywood producer director Sanjeev Rattan’s movie ‘Naya Chand’
* Parizad Designer wear shoot
* Fashion shows of Shhoots of Kingfisher ultra, Punjab style four, Times of India, INIFD
* Won ‘Miss North India 2014′ title
Hailing from a simple family of Una district, IPS Shalini Agnihotri has proved that every dream can be achieved if one pursues it with passion and hard work. After making it to the elite Indian Police Services (IPS) she emerged on top of her training and passed out with flying colours by winning Prime Minister’s Baton and Home Ministry’s Revolver for being the best all-round trainee officer of the 65t batch of IPS. She is currently serving as IPS in Himachal cadre.
Shimla - While presiding over the concluding ceremony of three day Wrestling Championship at Kotkhai in district Shimla, organized by Kothkhai Environment Sports and Cultural Club Chief Minister Virbhadra Singh said that the State Government was endeavoured to promote the rural games and create better sports infrastructure in rural and far flung areas of the State so that the budding players could get an opportunity to perform better at State, National and International Sports events. Chief Minister said that wrestling was one of the oldest games of the Country and was also popular in Himachal. He said that since Volleyball requires less paraphernalia and small grounds, every Panchayat of the State would be provided play grounds for promoting volleyball.
संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति का बड़ा गहरा संबंध है। भारत की सैकड़ों-हजारों पीढि़यों का अनुभव संस्कृत भाषा में सुरक्षित है। इस प्राचीन ज्ञान को सहेजने के लिए भारत सरकार ने नेशनल ट्रेडिशनल डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया है। नासा ने भी स्वीकार किया है कि संस्कृत सबसे वैज्ञानिक भाषा है। संस्कृत की शिक्षा आपको केवल कर्मकांडों तक ही सीमित नहीं रखती बल्कि पारंपरिक ज्ञान के आधार को विस्तृत करने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वर्तमान समय में ऐसे युवाओं की संख्या फिर से बढ़ रही है, जो संस्कृत भाषा के जरिए अपने कैरियर को गढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। पश्चिमी परिवेश में पल-बढे़ कुछ तथाकथित विद्वान समय-समय पर इस बात की घोषणा करते रहते हैं कि संस्कृत एक मृत भाषा है। यह आकलन बहुत भ्रामक है। भारत का बढ़ता मध्यवर्ग जहां उपभोक्तावादी जीवनशैली को अपना रहा है, वहीं दूसरी तरफ पारंपरिक संस्कारों के प्रति भी उसकी आस्था बढ़ रही है। ज्योतिष की लोकप्रियता में तो काफी वृद्धि हुई है। इस कारण संस्कृत को एक नया जीवन मिला है और वह कैरियर के लिहाज से एक सक्षम विषय बनकर उभरी है। संस्कृत से जुड़ी हुई सर्वाधिक रोचक बात यह है कि इसका पठन-पाठन करने वाले विद्यार्थियों को रोजगार के लिए सरकार का मुंह नहीं ताकना पड़ता। पूजा -पाठ, कुंडली मिलान, सोलह संस्कारों का संपादन, विद्यार्थियों के लिए स्वरोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराता है। इन सब कारणों से संस्कृत का महत्त्व बढ़ताजा रहा है।
शिमला— मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, जो भारत स्काउट एंड गाइड्स के राज्य अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स (बीएस एंड जी) की गतिविधियों को प्रत्येक स्कूल में शामिल किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के 1240 स्कूलों में स्काउट्स एंड गाइड्स गतिविधियां आरंभ होने पर प्रसन्नता जाहिर की। मुख्यमंत्री मंगलवार को भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के रिवालसर में भारत स्काउट एंड गाइड के प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के लिए एक करोड़ प्रदान करने की घोषणा की। इसके निर्माण पर कुल 5.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यालय में अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को आठ वर्ष का सेवाकाल पूरा करने पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स में समायोजित किया जाएगा। कर्मचारियों को आठ जुलाई, 2013 से बकाया राशि प्रदान करने की भी घोषणा की। उन्होंने बीएस एंड जी के प्रतिभागियों को राज्य के भीतर आयोजित शिविरों व पाठ्यक्रमों के दौरान भाग लेने पर राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा के लिए रियायती वाउचर प्रदान करने पर भी सहमति जताई। उन्होंने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने के लिए दिल्ली जाने वाली लड़कियों को निःशुल्क यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में 30 से 40 विद्यार्थी पंजाबी व उर्दू पढ़ने के इच्छुक हैं, वहां पंजाबी-उर्दू पाठ्यक्रम शामिल किया जाएगा। बैठक में कबज/बुलबुल की वर्दी दरें 450 रुपए, स्काउट/गाइडस की 675 रुपए, रोवर/रेंजर की 750 व 900 रुपए तथा अडल्ट लीडर की दर 900 रुपए करने को भी मंजूरी दी। बैठक में स्वयंसेवियों के शिविरों, यात्रा व पाठ्यक्रमों के दौरान दिए जाने वाले दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी करने की मंजूरी दी गई
शिमला — सुप्रसिद्ध गीतकार, कवि, लेखक एवं फिल्म निर्माता गुलजार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उनके निवास हॉलीलॉज में भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री व गुलजार के मध्य पर्यावरण व अन्य मामलों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गुलजार को पारंपरिक हिमाचली टोपी व शॉल भेंट की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार वेपाराव भी मौजूद रहे।
भारतीय संस्कृति वैराग्य को ऊंचा सिंहासन देती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसमें समृद्धि के लिए कोई स्थान नहीं है। हमारी संस्कृति में समद्धि को भी एक मूल्य माना गया है। दीपावली का पर्व इसी बात को रेखांकित करता है। इसके अतिरिक्त दीपावली समृद्धि के एकांगी द्वीपों को महत्व नहीं देती। इसमें दीपपंक्तियों को आदरणीय माना जाता है। इसका आशय यही है कि समृद्धि तभी पूज्य होती है जब वह सामूहिक हो…
दीपावली लक्ष्मी उपासना का पर्व है तथा इसे धन-धान्य सुख-संपदा के लिए सर्वोत्तम माना गया है। जरूरी यह भी है कि लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमाओं के साथ कुबेर प्रतिमा या चित्र की भी स्थापना करें। कुबेर देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं ,वे आपके भी धन की रक्षा करेंगे और इस तरह अनायास होने वाला धन का खर्च बचा रहेगा। भगवती लक्ष्मी साक्षात नारायणी हैं और सभी चल व अचल में सामान्य रूप से निवास करती हैं। भगवान गणेश शुभ और लाभ के नियामक तथा सभी अमंगलों और विघ्नों के नाशक हैं। अतः इनके एक साथ पूजन से मनुष्य मात्र का कल्याण होता है। इनका विधि विधान से पूजन करें और सामग्री पहले ही एकत्र कर लें।
रामपुर बुशहर — रामपुर से आठ किलोमीटर दूर झाकड़ी में मंगलवार तड़के एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरी खाई में लुढ़क गई,जिससे उसमें सवार पांच युवकों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों में संतोष (21) पुत्र केसर सिंह, निवासी शोघी (शिमला), अनिल (18) ओच्छघाट, कुलदीप (20) पुत्र फकीर चंद निवासी सन्होल (ओच्छघाट), सुधीर (21) पुत्र गुलाब सिंह निवासी कुंदला (ओच्छघाट) और जगदीश (18) पुत्र फकीर चंद गांव सन्होल (ओच्छघाट) शामिल हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, इंडियन आर्मी, सीआईएसएफ और अग्निशमन विभाग के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला। पांचों शवों का पोस्टमार्टम रामपुर के खनेरी अस्पताल में किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे झाकड़ी से दो किलामीटर पीछे ब्रौनी खड्ड के पास आल्टो कार (एचपी-01 एस-0922) अनियंत्रित होकर करीब 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा उस समय हुआ जब सोलन जिला के ओच्छघाट से दस युवक दो अलग-अलग गाडि़यों में माता भीमाकाली मंदिर सराहन में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी को ओवरटेक करते हुए कार अचानक अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा अन्य पांच युवकों के सामने हुआ। उन्होंने ही इस घटना की सूचना पुलिस व अन्य लोगों को दी, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। सीधी गहरी खाई होने के कारण राहत कार्य को अंजाम देने में भी खासी मुश्किलें पेश आईं। पुलिस उपाधीक्षक सोमदत्त ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओरएसडीएम दलीप नेगी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से दस-दस हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की। साथ ही उन्होंने राहत कार्य का जायजा भी लिया। श्री नेगी ने दुर्घटना को दर्दनाक बताया है।
आज महिलाएं चूल्हा चौका ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर देश का नाम विश्व भर में रोशन कर सकती हैं। मनाली के जगतसुख गांव की कविता ने भी एशियन गेम्ज में देश को कबड्डी में गोल्ड मेडल दिलाकर इस कहावत को सिद्ध कर दिया है। कविता की इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश के हर व्यक्ति का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। बेहद गरीबी में पली-बढ़ी कविता खेल के क्षेत्र में अभी और आगे तक जाना चाहती हैं, जिसके लिए वह इन दिनों कड़ी मेहनत भी कर रही हैं। एक मजदूर की बेटी ने जिस तरह से हिमाचल प्रदेश का नाम देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी रोशन किया है, उसको देखते हुए कविता अब युवाओं के लिए एक आइकॉन बन गई हैं। जगतसुख की रहने वाली कविता के पापा दिहाड़ी-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं तथा मां मनाली में चाय बेचकर अपने पति का सहयोग कर रही हैं। कड़ी मेहनत करके कविता के माता-पिता ने उसे उसकी मंजिल पाने में काफी सहयोग भी किया है। पिता ने मजदूरी करके कविता को धर्मशाला होस्टल में दाखिल करवाकर जहां उसकी पढ़ाई करवाई, वहीं यहां पर उसकी विभिन्न खेलों में रुचि को देखते हुए उसे हमेशा आगे बढ़ने की सलाह दी। प्रदेश के अग्रणी मीडिया गु्रप ‘दिव्य हिमाचल’ के साथ बातचीत करते हुए इन्होंने बताया कि माता-पिता की कड़ी मेहनत के साथ-साथ मुझे भी यह एहसास था कि मुझे कुछ बनकर अपने माता-पिता को हर वह खुशी मुहैया करवानी है, जिससे कि वे अपना जीवन सुख से व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने उनके लिए काफी कुर्बानियां दी हैं। कविता को कबड्डी का बिलकुल भी शौक नहीं था, लेकिन मनाली स्कूल में सातवीं कक्षा में उनकी सहेलियों ने उन्हें जबरदस्ती कबड्डी की टीम में शामिल कर लिया। उन्होंने भी कबड्डी का मैच खेलने में कड़ी मेहनत की। उसके बाद अध्यापकों ने उनकी टीम को जिला स्तरीय कबड्डी खेलने के लिए चयनित कर लिया। बचपन में जब उनके स्कूल ने कबड्डी में अपनी जीत का परचम लहराया, तो उन्होंने अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को पहचान लिया। बस उसके बाद कविता ने इस क्षेत्र में जीतोड़ मेहनत करनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया तथा उन्हें धर्मशाला होस्टल में दाखिल करवाया। कविता का कहना है कि अगर राज्य सरकार खेल होस्टलों आदि का ज्यादा से ज्यादा निर्माण कर खिलाडि़यों को आगे बढ़ने का मौका दे तो प्रदेश के खिलाडि़यों में छुपी प्रतिभा विश्व भर में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर सकती है।
पुलिसिंग की दुनिया में भारत की स्थिति बहुत अच्छी नहीं मानी जाती। पुलिस अब भी पुराने ढर्रे पर काम करती है और उसकी प्राथमिकता में लोगों की सुरक्षा से अधिक ऊंचे ओहदेदारों की हुकम की तामील करना होती है। पेशेवर पुलिसिंग अभी भी भारत में देखने को नहीं मिलती। लेकिन इस सड़ी-गली प्रणाली के बीच भी भारत की एक महिला ने पुलिसिंग के नए मानदंड स्थापित कर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। भारत की महिला पुलिस निरीक्षक शक्तिदेवी को संयुक्त राष्ट्र का महिला शांतिरक्षक पुरस्कार दिया गया है। शक्तिदेवी को अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में ड्यूटी में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने और यौन एवं लिंग आधारित हिंसा के पीडि़तों की मदद करने के प्रयासों के लिए विश्व निकाय की पुलिस शाखा ने यह सम्मान दिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की निरीक्षक शक्तिदेवी को अंतरराष्ट्रीय महिला पुलिस शांतिरक्षक पुरस्कार-2014 से पुरस्कृत किया गया है। वह वर्तमान में अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात हैं। संयुक्त राष्ट्र की पुलिस शाखा ने यहां भारतीय मिशन को भेजे गए एक पत्र में कहा है कि शक्तिदेवी को अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में महिला पुलिस परिषद प्रतिष्ठान का नेतृत्व करने में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है। इसने कहा गया है कि देवी ने महिला पुलिस के स्तर में सुधार में योगदान दिया है और पुलिसिंग के लोकतांत्रिक सिद्धांतों के लक्ष्य को पूरी तरह ग्रहण करने की दिशा में अफगान पुलिस के कदम में प्रभावी मदद की है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि इसके अतिरक्त यौन एवं लिंग आधारित हिंसा के पीडि़तों के लिए सेवा में सुधार में उनकी दृढ़ कटिबद्धता ने सफल जांच और अभियोजन को अंजाम दिया है। यह पुरस्कार विनिपेग, कनाडा में इस महीने के शुरू में आयोजित इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ वूमन पुलिस सम्मेलन के दौरान दिया गया। पुरस्कार एक प्रतिस्पर्धा पुरस्कार है जो संयुक्त राष्ट्र के किसी शांति अभियान में सेवा देने वाली किसी असाधारण महिला पुलिस शांतिरक्षक को दिया जाता है। यह पुरस्कार इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ वूमन (आईएडब्ल्यूपी) अवार्ड्स कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित किया जाता है और इसके वार्षिक सम्मेलन के दौरान दिया जाता है। भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला देश है और इसने अब तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से समर्थित 69 शांति रक्षा अभियानों में से 43 में 170,000 से अधिक सैनिकों का योगदान दिया है। शांति रक्षा अभियानों और सैनिकों से संबंधित लागत के लिए संयुक्त राष्ट्र भारत का 11 करोड़ डॉलर का देनदार है और यह किसी देश की दूसरी सबसे बड़ी बकाया राशि है। अवार्ड का मकसद पूरी दुनिया में शांति अभियानों में पुलिस की समझ को बढ़ावा देने, वैश्विक शांति संचालन में महिला पुलिस के प्रयासों पर प्रकाश डालने, दुनिया के सभी देशों में महिला अधिकारियों की भूमिका और यूएन पीस आपरेशन में विभिन्न देशों की भागीदारी को बढ़ावा देना है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय महिला पुलिस शांति नेटवर्क में सदस्यता को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय पुलिस शांति स्थापना और नेटवर्क में अंतरराष्ट्रीय समझ और महिलाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
बीबीएन - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवाओं की पैकिंग में प्लास्टिक बोतल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है। मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना (जीएसआर 701 ई) के ड्राफ्ट के मुताबिक कोई भी दवा निर्माता बच्चों, बूढ़ों, गर्भवती महिलाओं और प्रजनन योग्य महिलाओं के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाले सिरप या अन्य द्रव अवस्था वाली दवाओं को पोलीएथलीन टेरेथलेट (पीईटी) यानी प्लास्टिक बोतलों में पैक नहीं करेगा। इन आदेशों के प्रभावी होने के बाद इसक ी अवहेलना करने वालों पर पेनल्टी का भी प्रावधान है। हालांकि इस ड्राफ्ट के तहत 45 दिनों में आपत्तियां व सुझाव की औपचारिकता पूर्ण क रने के अलावा दवा कंपनियों को इसे क्रियान्वित करने के लिए छह महीने का वक्त दिया है, ताकि वह अपना स्टॉक क्लीयर कर सकें और दवाओं की पैकिंग के लिए नए इंतजाम कर सकें। मालूम हो कि दवा निर्माता तरल दवाओं, सस्पेंशन और ड्राई सिरप आदि की पैकिंग में प्राथमिक तौर पर प्लास्टिक या पीईटी बोतल का इस्तेमाल करते हैं। दवा उद्योग पहले दवाओं की पैकिंग के लिए प्राथमिक तौर पर शीशे की बोतल का इस्तेमाल करता था। अब आने वाले वक्त में दवाएं प्लास्टिक की बोतलों में नहीं मिलेंगी, तो अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पैकिंग फिर से शीशे की बोतलों में ही होगी। केंद्र की औषधीय तकनीकी परामर्श परिषद की सिफारिश के बाद जारी अधिसूचना के मुताबिक ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 की धारा 26 के तहत प्रदत शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पाबंदी की अधिसूचना का ड्राफ्ट जारी कर दिया है, जिसके तहत सरकारी गजट के अंतिम प्रकाशन के 180 दिन के बाद की तिथि से यह पाबंदी प्रभावी हो जाएगी। कुछ समय पहले प्लास्टिक बोतल के इस्तेमाल से मानव स्वास्थ्य पर जोखिम के मामले में पर्याप्त वैज्ञानिक सबूत के बाद स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर प्रमुख सलाहकार निकाय दि ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बॉडी (डीटीएबी) ने सुझाव दिया था कि सरकार को तत्काल प्राथमिक श्रेणी में ऐसे बोतल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगानी चाहिए, जहां जोखिम काफी ज्यादा है। डीटीएबी ने ऐसी सिफारिश की थी कि तरल दवाओं की पैकिंग में प्लास्टिक या पीईटी बोतल का इस्तेमाल नहीं किया जाए। इसमें खास तौर पर बच्चों की दवाओं, गर्भवती महिलाओं आदि के लिए तैयार की जाने वाली दवाओं की पैकिंग में प्लास्टिक बोतल का इस्तेमाल न किया जाए। विशेषज्ञ समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि पीईटी के एंडोक्राइन रसायनों के कारण उससे बनी पैकिंग से पर्यावरण पर तो बुरा असर पड़ ही रहा है, थैलेट्स आदि के कारण लोगों की सेहत पर भी खराब प्रभाव पड़ रहा है। मानव स्वास्थ्य पर इसके प्रतिकूल असर की संभावना की वजह से ही स्वास्थ्य मंत्रालय दवाओं की पैकिंग में ऐसे बोतल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाने का निर्णय किया है। हालांकि इसमें भी कोई दोराय नहीं कि आने वाले दिनों में इस मसले पर दवा निर्माता खासा विरोध जताएंगे।
हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। यहां पर अनेक देवी देवताओं के मंदिर हैं, जिनमें लोगों की अटूट आस्था है। यहां के लोग अपनी धार्मिक परंपराओं के साथ जुड़े हुए हैं। रघुनाथ मंदिर मनाली में एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो हिंदू देवता रघुनाथ जी को समर्पित है। कहा जाता है कि मंदिर में प्रतिष्ठापित मूर्ति अयोध्या, उत्तर प्रदेश के त्रिनाथ मंदिर से लिया गया है। स्थानीय विश्वास के अनुसार इस मूर्ति को एक बार राम, संरक्षण के हिंदू देवता विष्णु के सातवें अवतार द्वारा उपयोग किया गया। इस मंदिर का निर्माण 1650 ई. में किया गया था। मंदिर पिरामिड और पहाड़ी, भारत के उत्तर में हिमालय की तलहटी में रहने वाले लोगों के समूहों की एक व्यापक सामान्यीकरण स्थापत्य शैली का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तीर्थ स्थल के इष्टदेव घाटी के रक्षक हैं। एक पौराणिक कथा के अनुसार राजा जगत सिंह ने रघुनाथ मंदिर का निर्माण खुद को उसके अतीत के पापों की मुक्ति करने के लिए किया था।
Twenty five companies, including Tata, participated in pre-bid meeting for establishing ropeway projects in Himachal. In which officials from Tourism, urban Development and others participated. The investors were apprised about the facilities being provided to them by the Himachal government. It is expected that bids for establishing five ropeway projects in the state will be received by October end. Earlier, a pre-feasibility meeting for ropeways was held on August 21 at Delhi.
* Ropeway facility will be effective for easy transportation in cities and many companies have shown interest. Chief Minister is serious about ropeway projects and the process will be completed by December 15, 2014