Wednesday, 23 December 2015

कमाल पंचायतें मालामाल

कर दिया कमाल पंचायतें मालामाल

आनी —  विकास खंड आनी में आगामी पंचातीराज चुनावों के मद्देनजर तीन पंचायतें निर्विरोध रूप से चुन ली गई हैं।  इन पंचायतों के मतदाताओं ने आपसी सूझबूझ का परिचय देते हुए पंचायत के सभी नुमाईदों को निर्विरोध रूप से चुनकर क्षेत्र विकास के लिए एक नई पहल की है। बतातें चलें कि निर्विरोध रूप से चुनी गई पंचायतों में  ग्राम खनाग पंचायत  से सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित प्रधान पद पर अंजू देवी प्रधान चुनी गईं है, जबकि बुद्धि सिंह उप्रपधान सहित  यहां के पांचों वार्ड निर्विरोध चुने गए हैं। इसी प्रकार  अनूसचित  जाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित ग्राम पंचायत कमांद से सीमा देवी प्रधान और रमेश चंद उप्रधान सहित पांचों वार्ड निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित मुंडदल  पंचायत से प्रधान पद के लिए ज्ञान ठाकुर और उपप्रधान पद के लिए झाबे राम सहित यहां के पांचों वार्ड निर्विरोध चुने गए है, जबकि ग्राम पंचायत कराणा में श्याम सिंह, बैहना में जिया लाल  बिष्ट और दलाश में  अविनाश शर्मा उप्रपधान पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। खंड की 32 में से 30 पंचायतों में कुल 190 वार्डों में से 108 वार्ड निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इसी  प्रकार पंचायत समिति आनी के 15 वार्डों में से अनुसूचित जाति बर्ग की महिला के लिए आरक्षित कराड पोखरी वार्ड से प्रतिमा सुमन निर्विरोध पंचायत समिति सदस्य चुनी गईं हैं।
29 पंचायतों में 108 योद्धा मैदान में
आनी विकास खंड की 32 पंचायतों में से 30 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान व पंचायत सदस्य के लिए एक, तीन, व पांच जनवरी को होने वाले चुनावों के मद्देनजर तीन पंचायतें निर्विरोध चुन ली गई हैं। अब यहां की 29 पंचायतों में प्रधान पद के लिए कुल 108 प्रत्याशी, उपप्रधान पद के लिए 91 प्रत्याशी चुनावी दंगल में खडे हैं, जबकि पंचायत समिति के 15 वार्डों में से 14 वार्डो ं के लिए कुल 40 प्रत्याशी और जिला परिषद के कुंगश और बुच्छैर वार्ड के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं

gsss anni road


Saturday, 28 November 2015

विवाह बंधन में बंधे आनी के एसडीएम

विवाह बंधन में बंधे आनी के एसडीएम

आनी —उपमंडल मुख्यालय में एसडीएम के पद पर कार्यरत डा.सीएल चौहान शुक्रवार को शशि ठाकुर संग परिणय सूत्र में बंध गए। इस मौके पर उनके निवास स्थान रोहांडा में शुक्रवार को आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक खूबराम आनंद सहित जिलाधीश कुल्लू राकेश कंवर, श्रीमती कंवर, एपीएमसी कुल्लू एवं लाहुल स्पीति के चेयरमैन यूपेंद्र कांत मिश्रा, एडीएम मंडी तथा डीएसपी सुंदरनगर कुलभूषण वर्मा सहित अन्य कई अधिकारी नवदंपत्ति को बधाई व आशीर्वाद देने पहुंचे। आनी के विधायक खूबराम आनंद,उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर तथा एपीएमसी के चेयरमैन यूपेंद्र कांत मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों तथा पार्टी के नेताओं ने इस मौके पर रोहांडा में मंडियाली धाम का लुत्फ  भी उठाया

Dr.c.l.chauhan weds shashi thakur