Wednesday, 21 January 2015

SENIOR CITIZEN BALARAM THAKUR


बरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह गाँव बेहना

ईपेपेर  आनिदिस बीक 


 बरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह गाँव बेहना 

मंदिर, सड़क में जा रहा अस्पताल का गंदा पानी हरिकृष्ण

मंदिर, सड़क में जा रहा अस्पताल का गंदा पानी
एक साल से आ रही समस्या
 हरिकृष्ण 
आनी (कुल्लू)। आनी अस्पताल का गंदा पानी बीते वर्ष से खुले में बह रहा है। इसकी गंदी बदबू से आम जनता का यहां से गुजरना दुश्वार हो गया है। इन दिनों तो यह गंदा पानी आनी के मेला मैदान वाली सड़क से आनी के दुर्गा माता मंदिर तक पहुंच गया है।
इससे न केवल मैदान में खेलने वाले बच्चे परेशान हैं, बल्कि इस सड़क से गुजरने वाला हर आदमी दुर्गंध का सामना करने को मजबूर है। इस बारे में स्थानीय लोगों ने कई बार अस्पताल प्रशासन से समस्या को दूर करने की मांग उठाई, लेकिन साल बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने सचेत संस्था के माध्यम से समस्या को दूर करने की गुहार लगाई है। सचेत संस्था के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान, गुडडू ब्रह्मचारी, स्वरूप ठाकुर, दिवान, चमन, जितेंद्र आदि सदस्यों का कहना है कि लोगों ने कई बार इस समस्या को दूर करने की संस्था के माध्यम से गुहार लगाई। हालांकि संस्था ने भी मौके पर जाकर इसका मुआयना किया। इस समस्या को सुधारने के लिए अस्पताल प्रशासन को 15 दिन का समय दिया जाएगा। यदि अब भी हालत नहीं सुधरी, तो संस्था कोर्ट जाएगी।
उधर, इस बारे में लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता एमडी अकेला का कहना है कि अस्पताल के लिए सीवरेज का गड्ढा बन चुका है। बाथरूम के गड्ढे का एस्टीमेट बना दिया गया है।
बीएमओ आनी डा. ज्ञान ठाकुर का कहना है कि लोनिवि को बहुत पहले पैसा जमा करवा दिया गया है। लोनिवि की ओर से कार्य भी किया जा रहा ह,ै जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि यह लोनिवि की जिम्मेवारी है

। ब्राह्मण सभा आनी ने ब्राह्मणाें के हक के लिए सरकार से

आर्थिक आरक्षण को लड़ेंगे लड़ाई
आनी (कुल्लू)। ब्राह्मण सभा आनी ने ब्राह्मणाें के हक के लिए सरकार से आर्थिक आधार पर आरक्षण की लड़ाई लड़ने का मन बनाया है। सभा इसके लिए गांव-गांव जाकर अपना सदस्यता अभियान तेज करेगी और ब्राह्मणों को जागृत होने के लिए भी प्रेरित करेगी। यह फैसला ब्राह्मण सभा आनी ने बैठक में लिया। सभा के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार पं. ख्यालेराम शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया। बैठक में सभा के अध्यक्ष ने बताया कि ब्राह्मण वर्ग आज के समय में बिल्कुल उपेक्षित होकर रह गया है। इस वर्ग को सरकार द्वारा न तो कोई आरक्षण दिया जा रहा है और न ही गरीब ब्राह्मणों के उत्थान के लिए कोई योजना।
सभा ने निर्णय लिया कि इस बारे में एक ज्ञापन जल्द एसडीएम आनी के माध्यम से सरकार को सौंपा जाएगा। इसके चलते नित्थर के प्रेमपाल शर्मा को सभा का सचिव नियुक्त किया गया। सभा के संगठन सचिव रूप सिंह भारद्धाज ने बताया कि सभा की आगामी बैठकें गांव थवोल, तुमन, नित्थर, रिवाड़ी, कराणा, ओल्वा, बटाला, शमेशा, देहुरी, रोपा, शेहुल, निनवी व गोहाण आदि गांवों में जल्द आयोजित की जाएंगी। इसमें गंाव थवोल में सात फरवरी को बैठक निर्धारित की गई है। बैठक में सभा के मुख्य संयोजक पं. अनूपराम शर्मा, उपाध्यक्ष बलबिंद्र मोहन शर्मा, महासचिव शर्मा, संगठन सचिव रूप सिंह भारद्धाज, कोषाध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रेमपाल शर्मा, हरिनंद शर्मा व टिकम राम शर्मा उपस्थित थे।

devta jhakrunag lake tipar gp pokhari anni


हिम संस्कृति संस्था समारोह

हिम संस्कृति संस्था  समारोह  ग्राम पंचायत पोखरी के गाँव टिप्पर में