Wednesday, 19 February 2014

ATWNEWS ...feb20

गुरुओं को टिप्स

आनी - सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को गुणात्मक शिक्षा के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आनी मे सर्वशिक्षा अभियान सेकेंडरी द्वारा आनी खंड कला स्नातक अध्यापकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जो 17  से 22 फरवरी तक चलेगी। सर्वशिक्षा अभियान  सेकेंडरी के खंड स्त्रोत समन्वयक सूरज हांडा ने बताया कि इस पांच दिवसीय विशेष कार्यशाला मे कला स्नातक अध्यापकों को स्त्रोत व्यक्तियों द्वारा वर्तमान शिक्षा पद्धति में गुणात्मक सुधार लाने के लिए विषय आधारित टिप्स दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में स्रोत व्यक्ति दलीप वर्मा, प्रेम शर्मा, कमलेश भारती, पविंद्र चौहान, राजेश शर्मा, श्यामा नंद आदि अध्यापकों को अपने विचार बांट रहे हैं

No comments:

Post a Comment