Saturday, 22 February 2014

ngo himachal

    ngo      ek   samaj  seva                  छोटी सी मुलाकात

utsavएनजीओ के गठन की प्रेरणा कैसे मिली?
आज भी समाज में महिलाओं को पूरा मान-सम्मान नहीं मिल रहा है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं और यौन शोषण के मामले सामने आ रहे हैं। महिलाओं को खुद जागरूक और मजबूत होना पड़ेगा, तभी ऐसी घटनाओं से निपटा जा सकता है। इसी सोच को ध्यान में रखकर संस्था का गठन किया गया, जिसमें अब महिलाएं जुड़ रही हैं और अन्य महिलाओं को जागरूक कर रही हैं।
अब तक की खास उपलब्धियां क्या हैं?
संस्था के प्रयासों से एक युवती की शादी उस युवक से करवाई गई, जो उसका यौन शोषण करता रहा और फि र शादी से इनकार करने लगा। स्वयं सहायता समूह द्वारा की जा रही धोखाधड़ी को सामने लाकर लोगों को आर्थिक नुकसान से बचाया। उन लोगों के प्रशासन में पड़े लंबित मामलों को सुलझाया, जिनपर कार्रवाई नहीं हो रही थी।
महिलाओं के लिए क्या संदेश देना चाहेंगी?
कानून बनने के बावजूद महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। सेक्सुअल हृसमेंट के मामले सामने आ रहे हैं। इनसे बचने के लिए महिलाओं को जागरूक होना पड़ेगा और स्वयं आगे आना होगा। हमारी संस्था इसी ओर प्रयास कर रही है।

No comments:

Post a Comment